महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सरकारी बंगला वर्षा छोड़ा, मातोश्री की ओर हुए रवाना
इससे पहले फेसबुक लाइव के दौरान भी उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर कोई शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनता है तो वो सीएम पद छोड़ने को तैयार हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray ) ने अपना सरकारी आवास 'वर्षा' को छोड़ दिया है और वो अपने पारिवारिक घर मातोश्री की ओर रवाना हो गए हैं. उद्धव ठाकरे ने जब सरकारी बंगला छोड़ा तो वहां हजारों शिवसेना कार्यकर्ताओं का हुजूम था, जो उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहा था. उनकी गाड़ी पर फूल बरसाए जा रहे थे. इससे पहले फेसबुक लाइव के दौरान भी उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर कोई शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनता है तो वो सीएम पद छोड़ने को तैयार हैं. इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें सत्ता का कोई मोह नहीं है और वो कुर्सी पकड़कर बैठने वालों में से नहीं हैं. उद्धव ठाकरे करीब ढाई साल से राज्य के मुख्यमंत्री नहीं है. फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ने कहा था कि अगर आप चाहते हैं कि मैं सीएम न रहूं तो मैं तुरंत ही इस पद को छोड़कर अपने घर मातोश्री चला जाऊंगा. उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि मैं बस ये कहना चाहता हूं मैं अपने अलावा इस...